मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
07-Apr-2020 10:50 PM
PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार में कोरोनावायरस के 4 अन्य नए मामले पाए गए हैं। मंगलवार को कुल 6 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद कोरोना वायरस से इंफेक्टेड तादाद बिहार में 38 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन चार नए पॉजिटिव केस में से दो सीवान में और दो बेगूसराय में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा है कि इन सभी के ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जा रही है।
सीवान से जो 2 पॉजिटिव के सामने आए हैं वह दोनों एक ही परिवार से हैं। सीवान के 26 साल के एक पुरुष और 20 साल की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि बेगूसराय में 15 और 16 साल के दो लड़कों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके पहले बुधवार की शाम ही दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे। यह दोनों भी सीवान से ही ताल्लुक रखते हैं। बुधवार को जो 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं उनमें 4 सीवान से और 2 बेगूसराय से हैं। राज्य में अब तक कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की तादाद 38 पाई गई है। सीवान में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं।