ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा, राबड़ी बोलीं - यह काम करते...

कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा, राबड़ी बोलीं - यह काम करते रहिये

07-Apr-2020 03:27 PM

PATNA : कोरोना जैसी महामारी से मुकाबले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी आम लोगों के बीच जागरूकता भरा संदेश दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि लोग हाथ धोते रहें और कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा. दुनिया भर में कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए हाथ धोने और अन्य तरह के बचाव को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है. राबड़ी देवी ने भी इन्हीं बातों की अपील बिहार की जनता से की है. 


हालांकि कोरोना वायरस को लेकर बिहार में सियासत भी कम नहीं हो रही है. राबड़ी देवी के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया था कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बिहार सरकार की तैयारी कैसी है. बिहार में जांच की धीमी रफ्तार पर तेजस्वी ने सवाल उठाए थे, तो राबड़ी देवी ने भी तेजस्वी के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए नीतीश सरकार की घेरेबंदी की थी.

देखिये वीडियो :

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रकाश संकल्प के दौरान राबड़ी देवी अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ हाथ में लालटेन लिए नजर आई थीं. तब राबड़ी देवी ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला केवल एकजुटता से किया जा सकता है. राबड़ी देवी लगातार यह मांग भी कर रही हैं कि उनके पति आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा किया जाये.