Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
03-Jun-2020 09:47 AM
PATNA : लॉक डाउन के बाद देश में रेलवे फिर से पटरी पर लौट चुकी है. धीरे-धीरे रेल सेवाएं सामान्य हो रही है, लेकिन अब तक कुली सेवा को रेलवे ने हरी झंडी नहीं दी है. कुलियों के समस्याओं को लेकर बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने मांग रखी है.
रामकृपाल यादव ने कहा है कि अनलॉक की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने देश में हर तबके के लोगों के लिए राहत की शुरुआत की है. गरीबों मजदूरों और बुजुर्गों तक के लिए सरकार ने रियासतों का ऐलान किया है, लेकिन देश का एक बड़ा तबका भी इससे अछूता है. रामकृपाल यादव ने कहा है कि रेल सेवा की शुरुआत के साथ कुली सेवा को भी शुरू करने की आवश्यकता है.
लॉकडाउन के दौरान देशभर के कुली अपनी सेवा बंद होने के कारण भुखमरी के कगार पर आ गए हैं और अब रेलवे को इस तरफ भी पहल करनी चाहिए. रामकृपाल यादव ने कहा है कि वह रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस मामले पर बातचीत करेंगे पाटलिपुत्र सांसद से मंगलवार को ही पुलिस संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी जिसके बाद अब बीजेपी सांसद ने यह मांग रखी है.