ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

27 जुलाई को नियोजित शिक्षक निकालेंगे प्रतिरोध मार्च, सरकार को मांगे मानने की दी चेतावनी

27-Jul-2019 12:38 PM

By 9

PATNA: समान काम के बदले समान वेतन, पिछले 18 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान 5 हजार अज्ञात और 15 नामजद शिक्षकों के खिलाफ फर्जी मुकदमों को वापस करने सहित अपनी कई मांगों को लेकर सूबे के सभी नियोजित शिक्षक जिलों में प्रतिरोध मार्च निकालेंगे. इस प्रतिरोध मार्च में राज्य के तमाम शिक्षक संघ हिस्सा लेंगे. शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि नवप्रशिक्षित शिक्षकों के ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर वेतन निर्धारण किया जाए. शिक्षकों के आगामी प्रतिरोध मार्च की जानकारी देते हुए टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रवक्ता ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों की मांगे मान ले नहीं तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो सकती है. शिक्षक संघ के प्रवक्ता ने कहा कि अगर सरकार उनकी 15 सूत्री मांगों का मान लेती है तो शिक्षक भी सरकार से वार्ता को तैयार हैं. हालांकि संघ के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में सरकार को शिक्षक संघों को भरोसा दिलाना होगा.