ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 5 सितंबर को पटना में राज्यभर के नियोजित शिक्षकों का जुटान, नीतीश सरकार...

5 सितंबर को पटना में राज्यभर के नियोजित शिक्षकों का जुटान, नीतीश सरकार की नाक में दम करने की तैयारी

24-Jul-2019 06:35 PM

By 7

PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मुंह की खाने के बावजूद नियोजित शिक्षकों का संघर्ष कम नहीं हो रहा है। पिछले दिनों पटना में विधानसभा घेराव को निकले नियोजित शिक्षकों को भले ही पुलिस की लाठियां खानी पड़ी हो लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से संघर्ष के लिए नई रणनीति बनाई है। नियोजित शिक्षक संघ की बुधवार को हुई अहम बैठक में संघर्ष की नई रणनीति बनी है। 3 अगस्त को नियोजित शिक्षक प्रखंड स्तर पर धरना देंगे इसके बाद 17 अगस्त को जिला स्तर पर धरने का कार्यक्रम होगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन पटना के गांधी मैदान में विशाल महाधरना बुलाया गया है जिसके बाद नियोजित शिक्षक वेदना प्रदर्शन पर निकलेंगे। राज्यभर के नियोजित शिक्षक पटना में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। नियोजित शिक्षक चार सूत्री मांगों पर अड़े हैं। जिनमें समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त, अनुकंपा बिना सर और पुरानी पेंशन का लाभ शामिल है।