ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / समान काम और समान वेतन को लेकर आर पार के मूड में नियोजित...

समान काम और समान वेतन को लेकर आर पार के मूड में नियोजित शिक्षक, 2 अक्टूबर से आंदोलन की होगी शुरुआत

15-Sep-2019 09:54 PM

By 9

PATNA: समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे नियोजित शिक्षक ने राज्य सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है. इसे लेकर पटना के जमाल रोड इलाके में माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय में एकदिवसीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया. इस कन्वेंशन में शिक्षकों ने आगे की योजना की रणनीति बनाई. बैठक में पटना प्रमंडल के छह जिलों के प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के संघीय पदाधिकारी सहित सैकड़ों की तादाद में शिक्षकों और पुस्तकालाध्यक्षों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर बोलते हुए शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बांटकर कर आपसी मतभेद पैदा करने, अपने ही स्कूलों को बदनाम करने और शिक्षा का बाजारीकरण की ओर धकलने की साजिश कर शिक्षकों की संवैधानिक, मौलिक और जायज मांगों को दबाना चाहती है. कार्यक्रम के दौरान पटना माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चंद्रकिशोर कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को हक दिलाने के लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े, हम सभी उसके लिए तैयार हैं और इस बार का संघर्ष और आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगी.