IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
09-Jan-2020 02:52 PM
PATNA : कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता मानने को तैयार नहीं दिख रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा पहले ही कह रहे थे कि अभी महागठबंधन के नेता अभी तय नहीं हुआ है वहीं अब पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी उनके सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं।
सदानंद सिंह ने आज कहा कि जब तक महागठबंधन के सभी नेता एक साथ बैठकर महागठबंधन के नेता का चुनाव नहीं करते है तबतक किसी को भी महागठबंधन का नेता कैसे कहा जा सकता है। उन्होनें साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के नेता हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन अभी वे महागठबंधन के नेता नहीं हैं।
बता दें कि इससे पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा भी तेजस्वी को नेता मानने के सवाल पर कई बार कह चुके हैं कि अभी महागठबंधन के अंदर नेता का चयन अभी तक नहीं किया गया है। वक्त आने पर आलाकमान की सहमति से ही सबकुछ तय होगा। इधर महागठबंधन के अन्य दलों में भी नेता पद को लेकर सहमति नहीं है। मांझी के सुर बार-बार बदलते रहे हैं अक्सर वे महागठबंधन के अंदर कोआर्डिनेशन कमिटी बनाने की बात करते रहे हैं।