ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / कांग्रेस नेताओं का बुद्धि भ्रष्ट हो गया है..सरस्वती माता से नित्यानंद ने की...

कांग्रेस नेताओं का बुद्धि भ्रष्ट हो गया है..सरस्वती माता से नित्यानंद ने की अपील..मां इनको सद्बुद्धि दें

14-Feb-2024 07:23 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जोरदार हमला बोला है। कहा है कि कांग्रेस वालों का दिमाग शून्य हो चुका है। सबका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है। बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि मां इनकों सदबुद्धि दीजिए।


नित्यानंद ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे हो या फिर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री जी को इस प्रकार से अपशब्दों से नवाजा जाना इस देश के लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। जितना वो गाली दे रहे हैं उतना ही जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को प्राप्त हो रहा है। 


इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीट पार करेंगे और गाली देने वाले गाली देते रह जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस देश को विश्वगुरू बनाएंगे। 2047 तक भारत विकसित देशों के श्रेणी में आ जाएगा। नित्यानंद ने कहा कि आज बसंत पंचमी है इस दिन मां सरस्वती की पूजा हम सब करते हैं। माता सरस्वती से विनती करेंगे कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें जो अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। 


समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नित्यानंद राय पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गया है। बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी है अब विकास की गति और तेज होगी। पिछली सरकार में लालू-तेजस्वी बिहार के विकास में बाधक बने हुए थे।