ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / तेजस्वी सूर्या पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल का करारा हमला, बोले- भाजपा-जदयू...

तेजस्वी सूर्या पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल का करारा हमला, बोले- भाजपा-जदयू को बिहारी युवा सिखाएंगे सबक

28-Sep-2020 08:18 PM

PATNA :  भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने ढकोसला बताया है. युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के ऊपर करारा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा-जदयू को बिहारी युवा इसबर चुनाव में सबक सीखा देंगे.


गुंजन पटेल ने कहा कि युवाओं का रोजगार छीनने के बाद मोदी-नीतीश सरकार चुनाव आते ही फिर से जुमलेबाजी में लगी हुई है. इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपनी नफरती भाषण और महिलाओं पर ओच्छी टिप्पणी करने के लिए कुख्यात तेजस्वी सूर्या को बिहार भेजा गया है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि लंबी-लंबी फेंकने के पहले तेजस्वी सूर्या यह बतायें कि केंद्र और राज्य में भाजपा एनडीए की सरकार ने कितनों को रोजगार दिया है ? रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने वाले हर युवाओं को लाठी से क्यों पीटा गया ?


आज जब वे खुद ये बतोलेबाजी कर रहे थे और खुद को युवाओं का मसीहा घोषित कर रहे थे, ठीक उसी समय पटना में नीतीश-मोदी सरकार की पुलिस सड़कों पर छात्रों पर डंडे बरसा रही रही. गुंजन पटेल ने आगे कहा कि इवेंट मैनेजमेंट कर धर्म के नाम पर अब बिहार के युवाओं को गुमराह करने का यह कुत्सित प्रयास अब सफल नहीं होगा. बिहार का युवा जाग चुका है और युवा विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए कमर भी कस चुका है. युवाओं को उचित सम्मान और अधिकार अब सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन की सरकार में ही मिलेगा. हमारी सरकार आते ही हम रिक्त पड़े सभी सरकारी पदों को भर कर दिखलायेंगे.  यह हमारा महज वादा नहीं बल्कि संकल्प है.