ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / पटना के कई इलाकों से पानी उतरा नहीं लेकिन शुरु हुई सियासत, कांग्रेस...

पटना के कई इलाकों से पानी उतरा नहीं लेकिन शुरु हुई सियासत, कांग्रेस ने राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ दिया धरना

06-Oct-2019 02:44 PM

By Rahul Singh

PATNA: राजधानी पटना के कई इलाके अभी भी जल जमाव से परेशान हैं. शहर के कई इलाकों में अभी भी घरों में पानी जमा हुआ है. सरकार की तमाम कोशिशें भी फेल साबित होती दिख रही हैं. इस बीच पटना में आए इस भीषण संकट को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है. राज्य में शासन चला रहे दोनों दलों बीजेपी और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने इस संकट के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और इसके विरोध में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया.

धरने में शामिल नेताओं ने राज्य सरकार पर इस संकट से लोगों को निजात दिलाने में विफल करार दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए उनके साथ खड़ी रहती है.  इस दौरान पार्टी ने राजधानी में हुए भीषण जल जमाव को लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

धरने पर बैठे नेताओं ने सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर भी चिंता जाहिर की और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला.