ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / कांग्रेस ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा, कहा.. नालंदा जहरीली शराबकांड के लिए...

कांग्रेस ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा, कहा.. नालंदा जहरीली शराबकांड के लिए सरकार जिम्मेदार

28-Jan-2022 10:17 AM

PATNA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत हुई थी. जहरीली शराब कांड मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सीएम और डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की है. दिलीप कुमार ने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार गरीबों पर जुल्म ढा रही है. जिसके लिए कांग्रेस आंदोलन करेगा.


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे बिहार में शराब से मौतें हो रही हैं. ऐसे परिवेश में सीएम और डिप्टी सीएम दोनों से इस्तीफे की मांग करता हूं. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के ऊपर जुल्म ढाना बंद नहीं किया गया तो कॉन्ग्रेस सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी. 


आपको बता दें पिछले दिनों बिहार शरीफ के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब पीने से 1 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा न केवल शराब के कारोबार में लगे लोगों ही नही बल्कि आसपास के निर्दोष लोगों के भी घरों पर नोटिस चिपका दिए जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है.