ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / विधानसभा में आरजेडी के रुख से कांग्रेस नाराज, प्रश्नकाल में हंगामे पर जताई...

विधानसभा में आरजेडी के रुख से कांग्रेस नाराज, प्रश्नकाल में हंगामे पर जताई आपत्ति

02-Jul-2019 04:08 PM

By 2

PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी के विधायकों ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया। हंगामे के कारण प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी। आरजेडी विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर रही थी। https://www.youtube.com/watch?v=C6U43E42qYY सदन में हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी के विधायकों को बार-बार शांत रहने को कहा लेकिन हंगामा कम होता नहीं देख आखिरकार उन्होंने सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही नहीं चलने देने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कांग्रेस के चीफ व्हिप राजेश कुमार ने आरजेडी के रूप पर कड़ा एतराज जताया है। राजेश कुमार ने कहा है कि प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही को बाधित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि इसमें विधायक जनहित के सवाल उठाते हैं। कांग्रेस के चीफ व्हिप ने कहा कि सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में भी इस बात पर सहमति बनी थी कि विपक्ष प्रश्नोत्तर काल में हंगामा नहीं करेगा बावजूद उसके आरजेडी का हंगामा दुखद है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट