ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

08-Sep-2021 09:44 AM

PATNA : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है. सदानंद सिंह की तबीयत से बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और आखिरकार आज उन्होंने अंतिम सांस ली है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया है.


सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे. वह 1990 से 1993 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष रहे. वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे. वह करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे.


सदानंद सिंह की गिनती बिहार के सबसे अनुभवी कांग्रेसी नेताओं में होती रही. वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े जिसमें से 9 बार जीत हासिल की. सदानंद सिंह के नाम सबसे ज्यादा बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2015 में वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे थे.



सदानंद सिंह के निधन की खबर आने के साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदानंद बाबू की कमी हमेशा खलेगी.