ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / कांग्रेस को बड़ा करना होगा दिल, तीन राज्यों में हार के बाद RJD...

कांग्रेस को बड़ा करना होगा दिल, तीन राज्यों में हार के बाद RJD सांसद ने दी बड़ी सलाह, कहा ... अलग-अलग दल में दिक्कतें तो आएंगी

04-Dec-2023 02:16 PM

By First Bihar

PATNA : तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा गदगद है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं और देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इसके बाद अब इस पुरे मामले में विपक्ष के तरफ से भी पीएम मोदी को तगड़ा जवाब दिया गया है। राजद सासंद मनोज झा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि - विपक्ष को आतंकवादी कहना ये साकारात्मक राजनीति है? ये निगेटीविटी की पराकाष्ठा है। वहीं, मनोज झा ने बातों ही बातों में कांग्रेस को भी बड़ा संदेश दे दिया।  


राजद नेता मनोज झा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि-  हम और हमारा दल हमेशा मानता है कि आपका विमर्श भी साकारात्मक होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री जी देश में जो हाहाकार है। आप चुनाव जीतने के लिए मल्टी फैक्टर हैं, लेकिन कर्नाटक यदि आपने कर्नाटक चुनाव के बाद भी यही कहा होता तो मैं मानता कि आपका ह्रदय बड़ा है।


मनोज झा ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि आप हर जीत-हार को एक नजरिये से देखते हैं। तेलंगाना में आप नंबर दो पर उछल रहे थे। आज आप कहां पर हैं? ऐसा नहीं होता कि दो राज्य का विश्लेषण एक तरह से करें और बाकी दो राज्य का विश्लेषण अलग तरीके से करें। कोई भी चुनाव कई फैक्टर पर ऑपरेट होता है। जाहिर है कि जो सरकार अच्छा करेगी अगर इसके बावजूद वह चुनकर सत्ता में नहीं आ रही है तो हो सकता है इसका कुछ और कारण होगा। ध्रुवीकरण से भी हम इनकार नहीं कर सकते हैं। आपके एक लोग लड़ रहे थे राजस्थान में उसके लिए योगी आदित्यनाथ कई कैंपेन में आए।



वहां पर क्या जुबान बोली जा रही थी? तो प्रधानमंत्री जो जुबान से जहर घोला जा रहा है। आप चुनाव तो जीत जाते हैं, लेकिन कई दफा देश का मिजाज हार जाता है। दोनों के बीच के फासले को खत्म कीजिए और ये शुरुआत आपको करनी होगी। हम अलग-अलग दल क्यों हैं, अगर एक चीज पर सहमत होते तो हम एक दल न होते, अलग-अलग दल क्यों हैं। दिक्कतें आएंगी, लेकिन दिक्कतों का सामना उससे बाहर भी निकलेंगे। कांग्रेस को भी थोड़ा दिल बड़ा करके आईएनडीआईए गठबंधन की सामूहिकता के प्रति संवेदनशील होना होगा।