ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी हुए शामिल, कई पार्टी के नेता और मंत्री भी रहे मौजूद

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी हुए शामिल, कई पार्टी के नेता और मंत्री भी रहे मौजूद

29-Apr-2022 06:35 PM

PATNA: रमजान का पवित्र महीना अब खत्म होने वाला है। आज अलविदा की नमाज है। आज ही के दिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। 


सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में राजद, जेडीयू, कांग्रेस समेत कई पार्टी के नेता और मंत्री शामिल हुए। चिराग पासवान और मुकेश साहनी एक साथ एक ही गाड़ी में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे और दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। 


राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई नेता इस मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी आज अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। 


जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, मुकेश सहनी, विजय चौधरी, शाहनवाज हुसैन, सुमित कुमार, अशोक चौधरी, तारकिशोर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी समेत एनडीए में शामिल तमाम मंत्री और नेता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दोनों जगहों पर आयोजित इफ्तार में शामिल होना था लेकिन तेजस्वी सबसे पहले कांग्रेस के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए उसके बाद ही वे मांझी के इफ्तार पार्टी में पहुंचे।