Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
22-May-2024 05:30 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी को यह नसीहत दी है कि वो संविधान, धार्मिक मुद्दे और अग्निवीर योजना को लेकर बयानबाजी ना दें इससे बचें। चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने से बचें।
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी स्टार प्रचारक यह कतई नहीं कहेगा कि भारत के संविधान खतरे में है इसे खत्म किया जा सकता है या बेचा जा सकता है। उन्होंने यह भी नसीहत दी की सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण ना करें। सुरक्षा बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना के बारे में संभावित विभाजनकारी बयान न दें।
अग्निवीर योजना पर गलत बयानबाजी करने से बचें। बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा गया है कि वो अपने स्टार प्रचारकों को सलाह दें कि इस तरह की बातें नहीं करनी है। सोच समझकर कुछ भी बोले। इसे लेकर सावधानी बरतें और शिष्टाचार बनाए रखे। चुनाव प्रचार की गिरते स्तर को देखते हुए चुनाव आयोग यह निर्देश दिया।