ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार को बताया पेटू, बोले- 20 गो पुरी खाता...

कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार को बताया पेटू, बोले- 20 गो पुरी खाता है, दिन भर मुंह चलता रहता है

15-Oct-2020 06:26 PM

By Ajay RaI

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में बदजुबानी शुरू हो गई है. नेताओं की भाषाई मर्यादा टूटनी शुरू हो गई है. पहली सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बोगो सिंह ने बंदर बताया, अब बक्सर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी ने बीजेपी उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी को पेटू बताया है. इसपर परशुराम चतुर्वेदी ने भी पलटवार किया है.




बक्‍सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी संजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी प्रत्‍याशी परशुराम चतुर्वेदी का चुनाव अंतिम क्षणों में किया. वे 10 जोड़ी पुरी खाते हैं और शराब पीते हैं. उनकी ऐसी तस्‍वीर भी सोशल मीडिया में वायरल है. उन्‍हें पेटू बताते हुए कहा कि उनका मुंह दिन भर चलता रहता है. बीजेपी बताए कि क्‍या परशुराम चतुर्वेदी शराब पी कर जनता की सेवा करेंगे ?


संजय तिवारी के बयान के बाद बीजेपी प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने भी पलटवार किया है. उन्‍होंने जवाब में कहा कि वे किसान के बेटे हैं, अपनी मेहनत का खाते हैं.  संत परिवार से आते हैं, रोज गंगाजल पीते हैं. शराब से कभी वास्‍ता नहीं रहा है. कांग्रेस प्रत्‍याशी पर हमला करते हुए परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि वे तो दारू पीकर ही घूमते रहते हैं.