ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप

Home / news / कंप्यूटर ऑपरेटर करप्ट सिस्टम का हिस्सा नहीं बना तो शराब पीने के झूठे...

कंप्यूटर ऑपरेटर करप्ट सिस्टम का हिस्सा नहीं बना तो शराब पीने के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया, डिप्टी सीएम के दरबार में पहुंचा मामला

03-Aug-2021 12:26 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA : सोमवार से भारतीय जनता पार्टी ने आम लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए अपने सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की है. बीजेपी कोटे के मंत्री लगातार प्रदेश कार्यालय में लोगों की फरियाद सुन रहे हैं. आज सहयोग कार्यक्रम में पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद लोगों की शिकायत सुनने को मौजूद थे. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के विधानसभा क्षेत्र से ही आए एक युवक ने जो खुलासा किया, उसके बाद थोड़ी देर तक के उनके दरबार में गहमागहमी मच गई.


 दरअसल एक युवक ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के दौरान उसे करप्ट सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए कहा गया. जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने उसे रिश्वत लेने और करप्ट सिस्टम में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन जब कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश ने इनकार कर दिया तो शराब पीने के झूठे वादे में उसे जेल भिजवा दिया गया.



डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के सामने मुकेश ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. मुकेश का आरोप है कि शराब नहीं पीने के बावजूद उसे झूठे मामले में फंसाया गया. मकसद केवल इतना था कि जिला परिवहन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का वह हिस्सा बन जाए. वह भी दूसरे अधिकारियों और कर्मियों की तरह रिश्वत ले. लेकिन मुकेश ने इसमें सहमति नहीं दी. जिसके बाद उसे शराब पीने के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया गया. 12 दिनों तक मुकेश को जेल में रहना पड़ा.


डिप्टी सीएम के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने तत्काल परिवहन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की. इस मामले की जांच कराने का भी आदेश दिया. ईमानदारी की इतनी बड़ी सजा मुकेश को मिली कि उसकी नौकरी चली गई. शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज हुआ सो अलग. हालांकि अब डिप्टी सीएम के जनता दरबार में पहुंचने के बाद मुकेश को न्याय की उम्मीद जगी है.