gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
06-Sep-2021 05:00 PM
PATNA : सोमवार को कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शान्डिल्य की अध्यक्षता में पंडित इंदू शेखर झा स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पद्मश्री से अलंकृत प्रोफेसर डॉ एच सी वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने अपनी बात रखी.

व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने छात्रों में व्यवाहारिक शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा और देश भक्ति की भावना को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए.

व्याख्यान को संबोधित करते हुए आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर पद्मश्री डॉ एच सी वर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थान जीवन की शक्ति का स्त्रोत होता है और भारतीय संस्कृति में इसे मंदिर भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मंदिरों में सिर्फ मूर्तियों का दर्शन होता भगवान का नही उसी तरह आज ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में सत्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई को ज़िन्दगी के साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाईयां होगीं तभी अवसर प्राप्त होगा क्योंकि कठिनाइयां अवसर ले कर आती हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शान्डिल्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पंडित इंदू शेखर झा विकट परिस्थितियों में राज्य में कामर्स की शिक्षा के विकास के उद्देश्य से इस महाविद्यालय की स्थापना की और वर्तमान में इस महाविद्यालय में कॉमर्स के साथ साथ विज्ञान, कला के आलावा व्यवसायिक कोर्सों की पढ़ाई हो रही है. उन्होंने कहा कि कालेज में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और योग्य शिक्षकों के कारण महाविद्यालय को नैक से "ए" ग्रेड प्राप्त है.

इस से पहले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू प्रो. ए के नाग ने अतिथियों का स्वागत किया. मंच का संचालन प्रो. सलोनी कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कीर्ति ने किया. इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रो. संतोष कुमार , कुलानुशासक डॉ. मनोज कुमार, शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ए के भास्कर, प्रो. के बी पद्मदेव, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. कंचना सिंह, प्रो. अशुतोष कुमार सिन्हा, पुस्तकालय अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, विनोद कुमार सिंह , संजीव तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रो एच सी वर्मा ने महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया.