मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
01-Jul-2023 08:27 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक ने एक सफाई कर्मी के ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रानीगंज थाना श्रेत्र के एनएच-327 ई की है जहां आजाद चौक पर हुई इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगों के हुजूम को देखते ही ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। ट्रक ड्राइवर के भागने के बाद लोग ट्रक पर टूट पड़े। ट्रक में लदे स्प्राइट को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। हर कोई कोल्ड डिंक लूटने में लग गया। ट्रक पर लदे स्प्राइट की पेटी को अपने कंधे और साइकिल से लोग घर ले जाने लगे।
हर किसी के कंधे पर स्पाइट की पेटी नजर आ रही थी। इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तब लोगों ने कोल्ड ड्रिंक लूटना बंद किया। घायल सफाई कर्मी की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत वार्ड 2 निवासी लक्ष्मण मल्लिक के बेटे विकास के रूप में हुई है। जिसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बिगड़ता देख उसे नेपाल के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।