श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
25-Apr-2020 09:07 AM
BETTIAH :कोबरा सांप की जान बचाने में एक युवक ने अपनी जान दे दी । सांप को सुरक्षित बचा कर सुदामा अपने घर तो ले आया लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इलाज के दौरान स्नैक ब्वॉय की मौत हो गयी।
पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके में स्नैक ब्वॉय के रूप में चर्चित 22 साल के सुदामा की शुक्रवार को मौत हो गयी। दोपहर में जिस कोबरा को पकड़ कर वह लाया था, उसी ने सुदामा को डंस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। परिजन हॉस्पिटल ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, प्रखंड की बहुअरवा पंचायत की बंगाली कॉलोनी के वार्ड नंबर एक निवासी साधन दास के पुत्र सुदामा दास की गुरुवार की देर शाम कोबरा सांप के डंसने से मौत हो गयी।
सुदामा के पिता ने बताया कि गुरुवार को फोन आने पर सुदामा दिन में करीब एक बजे डूंगरी गांव से सांप निकलने के लिए गया था। वहां उसने कोबरा सांप पकड़ा और उसे लेकर घर आ गया। देर शाम सांप को छोड़ने के लिए वह उसे निकाल रहा था, तभी सांप ने काट डंस लिया। सुदामा की तबियत बिगड़ने लगी. परिजन हॉस्पिटल चलने को कह रहे बात कह रहे थे। इसपर सुदामा ने कहा कि पहले सांप को छोड़ दीजिए, तभी हॉस्पिटल चलूंगा।
परिजन पहले उसे कुअरापट्टी झाड़-फूंक के लिए ले गये और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल ले गये जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि सुदामा सांप पकड़ने में माहिर था। कहीं से फोन आता था, सुदामा वहां मदद के लिए पहुंच जाता था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...