बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
24-Sep-2020 03:25 PM
By Pranay Raj
NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में संचालक ठगी की दुकान चला रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने इसका खुलासा किया है. हालांकि छापेमारी की भनक पाकर संचालक और उसका सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहा. आपको बता दें कि पुलिस ने कोचिंग सेंटर से आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, चेक बुक, 4 मोबाइल, ग्राहकों की सूची, बैंक पासबुक समेत अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया.
थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. छापेमारी की भनक पाकर आरोपित गली के रास्ते से भागने में सफल रहे. फरार कोचिंग संचालक दीपनगर के जोरापुर गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार सिन्हा उर्फ आदित्य सर और उसके सहयोगी बिंद के ताजनीपुर गांव निवासी सन्नी कुमार समेत अन्य अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोचिंग संचालक ने भरावपर निवासी भानू प्रकाश से 2017 में मकान किराया पर लिया था. संचालक कोचिंग की आड़ में ठगी की दुकान चला रहा था. मौके से बरामद ग्राहकों की सूची से खुलासा कि गिरोह दूसरे राज्य के नागरिकों को निशाना बनाते थे. लॉटरी फंसने और लोन पास होने का प्रलोभन देकर उनसे ठगी की जाती थी. बरामद सारे बैंक दस्तावेज फरार सन्नी का है. सन्नी अपने अकाउंट में ठगी का रुपया डिपॉजिट कराता था. कार्रवाई के लिए पुलिस वाहन मौके पर गई तो दोनों बदमाश अन्य सहयोगियों के साथ फरार हो गया.