धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
24-Jun-2024 06:10 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में कलयुगी शिक्षक ने गुरू-शिष्या के रिश्तों को कलंकित कर दिया। कोचिंग में पढ़ाने के दौरान शिक्षक बहला-फुसलाकर एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। शिक्षक शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है इसके बावजूद उसकी गंदी नजर कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा पर रहती थी। एक दिन उसने छात्रा को लेकर भागने का प्लान बना लिया। इधर परिजन बेटी की तलाश में भटकते रहे।
मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख का हैं। बताया जाता है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर गांव निवासी सरकारी शिक्षक अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि अहवर गांव निवासी छात्रा के पिता विपिन दास ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही सरकारी विद्यालय में तैनात शिक्षक अरुण कुमार के खिलाफ 20 फरवरी को एक लिखित आवेदन देकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
छात्रा के पिता विपिन दास ने आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी अरूण कुमार नामक शिक्षक के कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी। वहीं से बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। कलयुगी शिक्षक ने जाली सर्टिफिकेट के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने का कागजात पेश किया। वो भी फर्जी हैं। शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है। उनके बेटा-बेटी भी है।
पत्नी और घरवालों के लाख मना करने पर भी शिक्षक ने उनकी एक ना सुनी और छात्रा को लेकर इधर-उधर भागता रहा। इधर परिजन बेटी की तलाश करते रहे। मझौलिया थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 132/24 धारा 366/34 भादवि दर्ज करते हुए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अत्याचार अधिनियम के तहत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।