Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई
04-May-2021 11:23 AM
DESK : पत्नी और 4 साल की बेटी के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद देखरेख करने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर सीओ ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि सीओ के डीएसपी रैंक के अधिकारी के द्वारा छुट्टी ना दिए जाने पर इस्तीफे देने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर एसएसपी ने सीओ के इस्तीफे को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है.
मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है जहां सीओ सदर मनीष सोनकर को जब कोरोना संक्रमित पत्नी और 4 साल की बेटी की देखरेख के लिए छुट्टी नहीं दी गई तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अब सोशल मीडिया पर सीओ का इस्तीफा पत्र काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल मनीष सोनकर के पत्र में आरोप लगाया गया किपत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी 4 साल की बेटी की देखरेख के लिए घर में कोई दूसरा नहीं था. 1 दिन पहले आए सरकारी फॉलोवर के सहारे बेटी और पत्नी को छोड़ना उचित नहीं समझा जिसके लिए उन्होंने एसएसपी से 1 मई को ही 6 दिन की छुट्टी मांगी थी, इसके बावजूद 2,3 मई की ड्यूटी बड़ागांव मतगणना केंद्र पर लगा दी गई. 2 मई को जब छुट्टी मांगी तो एसएसपी ने फॉलोअर के सहारे पत्नी और 4 साल की बेटी को छोड़कर ड्यूटी पर आने को कहा तो उन्होंने इस्तीफा भेज दिया.
इस मामले पर जब छुट्टी नहीं देने वाले एसएसपी झांसी रोहन पी कानय से सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही मामला बताया. एसएसपी झांसी की मानें तो मनीष सोनकर अधिकारिक तौर पर घर में एक फॉलोवर रख सकते हैं, जबकि वह 2 फॉलोवर रखे थे. दूसरे फॉलोवर का भुगतान सरकारी खजाने से करवा रहे थे, जिस पर उनके द्वारा आपत्ति की गई और सरकारी खजाने से भुगतान को रोक दिया गया था. जिसके बाद मनीष सोनकर ने दूसरा फॉलोवर भेजने की पेशकश की. 1 फॉलोवर को चोरी करने का आरोप लगाकर हटा दिया और दूसरे भेजे गए फॉलोवर को गंदगी फैलाने की शिकायत कर हटा दिया गया. इस तरह के उनके लिए हो रहे भुगतान पर रोक के बाद से ही मनीष सोनकर ड्यूटी में हीला हवाली कर रहे थे.
2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना वाले दिन जब डीएम और एसएसपी झांसी मौके पर पहुंचे तो मनीष सोनकर मौके पर मौजूद नहीं थे. फोर्स भी इधर-उधर थी, जिसको देखने के बाद जब एसएसपी ने मनीष सोनकर से ड्यूटी पर आने के लिए कहा तो उन्होंने अपने हाथ से लिखे इस्तीफे की फोटो एसएसपी को वॉट्सऐप कर दी. जिसको उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है. वहीं, एसएसपी रोहन पी कानय का कहना है कि ऑफिस आने पर मनीष सोनकर की 6 दिन की छुट्टी को भी स्वीकृत कर दिया गया है.