Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Nov-2021 03:59 PM
PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. अवैध बालू खान मामले में निलंबित किए गए भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके के सीओ अनुज कुमार की पत्नी करोड़पति निकलीं. उनके नाम पर पटना में एक फ्लैट है जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है.
बता दें इसकी जानकारी ईओयू की टीम को गया स्थित उनके ससुराल में जाने के बाद मिली. बता जा रहा है कि टीम ने कागजात के पेपर पहले ही रजिस्ट्री ऑफिस से निकलवा लिए थे. लेकिन अफसरों को मिली जानकारी के अनुसार उस प्लॉट की ओरिजनल कॉपी सीओ के ससुराल में रखी है. लगभग पांच घंटे तक टीम ने ससुराल वालों से पूछताछ की और करीब दोपहर के 2 बजे वहां से पटना के लिए रवाना हो गई. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह से ईओयू की अलग-अलग टीमों ने सीओ के तीन ठिकानों पर एक साथ धावा बोला.
जानकारी के अनुसार सीओ अनुज कुमार का ससुराल गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट इलाके में है. उनके ससुर का नाम लखन प्रसाद बताया जाता है. सूत्रों की मानें तो सीओ की आय से अधिक संपत्ति के बारे में ईओयू को जानकारी मिली थी. तब से ईओयू टीम दस्तावेज जुटाने में लग गई थी. खुफिया जानकारी के अनुसार ने अधिकारियों को बताया था कि सीओ की कई बेमानी संपत्ति पत्नी के मायके वालों के नाम पर है, जिससे जुड़े दस्तावेज उनके ससुराल में रखे गए हैं.
वहीं छापेमारी करने आई टीम के एक सदस्य ने जानकारी दी कि सीओ की पत्नी के नाम से करोड़ों की जमीन है. यह प्लॉट पटना में है. अब पता लगाया जा रहा है कि सीओ ने इस प्लॉट को अपनी नाजायज कमाई से खरीदी या फिर ससुर या फिर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक सहयोग लिया था. वहीं पांच घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद ईओयू के हाथ क्या लगा, इसकी पूरी जानकारी यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान देंगे.