ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार सरकार का जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू, सीएम नीतीश ने की शुरुआत

बिहार सरकार का जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू, सीएम नीतीश ने की शुरुआत

01-Aug-2019 02:20 PM

By 13

PATNA: वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया. नीतीश कुमार ने कहा कि जल और हरियाली पर ही जीवन निर्भर है, अगर ये दोनों खत्म हो जाएगा तो जीवन नष्ट हो जाएगा. नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान को मिशन मोड में चलाने का लक्ष्य रखा है. सीएम नीतीश कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में बारिश में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण ही बिहार में फ्लैश फ्लड आने की बात उन्होंने कही. सीएम नीतीश कुमार ने धरती को बचाने की लोगों से अपील की और कहा कि धरती इंसान की जरूरतों को पूरी करती है, इसलिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा. पर्यावरण में फैले प्रदूषण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जाएगा. 15 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.