ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Dec-2024 11:58 AM
By Viveka Nand
CM NITISH YATRA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज पूर्वी चंपारण जिले में है. इस दौरान सुगौली में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. जीविका भवन में जीविका दीदीयों को भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं. जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपलोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हमलोग करेंगे.
CM ने पूछा- जीविका दीदी हमें बताएं..और क्या करना है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो काम करते ही रहते हैं. हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें. हम तो पुरुष का भी काम करते ही हैं. महिलाओं का भी विकास करते हैं.इसके बाद नीतीश कुमार की नजर पत्रकारों पर पड़ी. हाथ से इशारा करते हुए कहा कि सामने पत्रकार लोग खड़े हैं . सब लोग कैसे जन्म लेता है,मां रहती है तब न जी... मां है तभी ना हम लोगों का जन्म हुआ है....। पहले का लोग कैसे नहीं सोचता था कि महिलाओं के लिए काम करें . हम तो शुरू से ही काम करते रहे हैं.
नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से कहा कि आप लोगों को जो चाहिए वे करेंगे. आगे भी करेंगे, जो जरूरत होगी वह बता दीजिएगा. आगे और भी करेंगे.