ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सीएम नीतीश पर रघुवर दास का तंज, कहा- नेता बनने का सबको अधिकार...

सीएम नीतीश पर रघुवर दास का तंज, कहा- नेता बनने का सबको अधिकार लेकिन अबकी बार 65 पार

07-Sep-2019 05:49 PM

By 4

RANCHI: सीएम नीतीश के झारखंड दौरे पर सियासत शुरू हो गई है. झारखंड के सीएम ने बिहार के सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा है कि सबको नेता बनने का अधिकार है. लेकिन मैं विरोधियों को बता दूं इस बार झारखंड की जनता ने मूड बना लिया है अबकी बार 65 पार है. आपको बता दें सीएम नीतीश ने आज झारखंड में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया जिसमे सीएम नीतीश ने कहा कि पिछले 19 साल में झारखंड में कोई काम नहीं हुआ है. हालांकि सीएम नीतीश पूरे भाषण के दौरान बिहार की उपलब्धियों को गिनाते रहे और कहा कि झारखंड में कोई काम नहीं हुआ है. इस बयान के बाद झारखंड के सीएम रघुवर दास ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि नेता बनने का सबको अधिकार है लेकिन इस बार झारखंड की जनता ने मन बना लिया है. इस बार झारखंड में 65 पार. आपको बता दें सीएम नीतीश अपने थिंक टैंक के साथ मिशन झारखंड पर है. इस बार के विधानसभा में सीएम नीतीश की जदयू अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए सीएम नीतीश आज रांची दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि झारखंड में कोई काम नहीं हुआ है.