ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / प्रशांत किशोर के इस्तीफे को मुख्यमंत्री ने कहा नॉट एक्सेप्टेड, सीएम नीतीश बोले...

प्रशांत किशोर के इस्तीफे को मुख्यमंत्री ने कहा नॉट एक्सेप्टेड, सीएम नीतीश बोले - आप पार्टी में हैं और रहेंगे

14-Dec-2019 09:08 PM

By Niraj Kumar

PATNA : जेडीयू में मचे घमासन के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की. लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को एक्सेप्ट नहीं किया. सीएम ने कहा आप पार्टी में हैं और आप पार्टी में ही रहेंगे. इस तरह स्पष्ट होता है कि प्रशांत को लेकर नीतीश के मन में कोई नाराजगी नहीं है. 


पटना में शनिवार को सीएम से मुलाकात के बाद प्रशांत ने कहा कि उन्होंने सीएम को अपना इस्तीफा सौंपा लेकिन उन्होंने इस्तीफा को नामंजूर किया. प्रशांत ने बताया कि एनआरसी समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से अहम बातचीत हुई. एनआरसी पर सीएम ने कहा कि बिहार में वो इस बिल को लागू नहीं होने देंगे.


इस मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने बिना नाम लिए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के ऊपर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा की पार्टी में किसी भी दूसरे नेता का वो नोटिस नहीं लेते हैं. इतना ही नहीं, जिस सीएबी मुद्दे पर पार्टी के अंदरखाने में इतना विवाद हुआ है. उसपर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर दिए गए राय पर वो अभी भी अडिग हैं.