ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / CM नीतीश से महिला ने की शिकायत... 'बेटी को लेकर भाग गया है...

CM नीतीश से महिला ने की शिकायत... 'बेटी को लेकर भाग गया है शादीशुदा शख्स, न थानेदार सुन रहा है न SSP, आप ही कुछ हेल्प कीजिये'

02-Aug-2021 01:50 PM

PATNA : सीएम नीतीश के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने अपने भैसुर के बेटे की शिकायत की है. महिला का कहना है कि शादीशुदा और एक बच्चे का बाप होने के बावजूद भी वह बच्ची को लेकर फरार हो गया है. थाने में शिकायत करने के बावजूद भी न तो थानेदार सुन रहा है और न ही एसएसपी."


भागलपुर से जनता दरबार में आई महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि "सर मेरे पति चार भाई हैं. मेरे भैसुर का लड़का मेरी छोटी वाली लड़की को लेकर भाग गया है. इसका समाधान न थानाप्रभारी किया और न ही भागलपुर एसएसपी. जबकि भागलपुर के एसएसपी को मैंने तीन बार आवेदन दिया. मैंने डीआईजी से भी शिकायत की. सर वो शादीशुदा है. एक बच्चे का बाप है. चचेरा परिवार भी उसकी को हेल्प किया. एक बार लड़की लेकर आया वो लोग चाहता तो दे सकता था."


इस पूरे मामले को सुनकर सीएम नीतीश ने कहा कि "नहीं-नहीं मैं मामले को समझ नहीं पाया. आप पूरी बात बताइये. क्या उसी परिवार का कोई आदमी है." इसपर महिला ने कहा कि "मेरे भैसुर का ही लड़का है. मेरे मंझले भैसुर का छोटा वाला लड़का है, जो रेलवे में नौकरी करता है. वह शादीशुदा है. एक बच्चे का बाप भी है. मेरे चार बच्चे हैं. दो लड़का और दो लड़की है. मेरी सबसे छोटी वाली लड़की को मेरे मंझले भैसुर का छोटा वाला लड़का लेकर भाग गया है, जो मैट्रिक पास है."



पीड़ित महिला की पूरी शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि "क्या आपने केस नहीं किया." इसपर महिला ने कहा कि "केस किये हैं सर. थाना वाला भी उसी को साथ दिया." इस बात को जानने के बाद सीएम ने महिला को पुलिस विभाग के अधिकारी के पास भेज दिया और इस मामले पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया.


गौरतलब हो कि हर सोमवार को अलग-अलग विभागों से संबंधित मामले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुने जाते हैं. लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल शिकायतों का निवारण का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और मंत्रियों को देते हैं.