Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
23-Nov-2023 05:24 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव की जरूरत है। यहां विश्व स्तर के दो विश्वविद्यालय थे लेकिन अब के विश्वविद्यालय में वैसी स्थिति नहीं है। आज सिर्फ यहां के लोग नौकरी करने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। यह बातें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर कही है।
दरअसल, बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुजफ्फरपुर के डॉ जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में बने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया और कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि आज यहां के लोग सिर्फ नौकरी के लिए पढ़ाई कर रहे हैं।
वहीं,राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव की जरूरत है। यहां विश्व स्तर के दो विश्वविद्यालय थे। लेकिन अब के विश्वविद्यालय में वैसी स्थिति नहीं है। यहाँ लोग सिर्फ नौकरी के लिए पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के बच्चे को 12 वीं के बाद पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता हैं। मुझे उस दिन का इंतजार हैं कि जब पहले ही तरह बहार के बच्चे वापस से बिहार पढ़ने आए।
उन्होंने कहा कि मैंने कई बार सरकार को कहा हैं कि विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों के भरोसे नहीं चल सकती, यहाँ पर अब परमानेंट शिक्षकों की आवश्यकता हैं। राज्य की सरकार की कुछ मज़बूरी हो सकती हैं। लेकिन इसपर भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें ऐसी शिक्षा पर जोर देने की जरूरत हैं। जिससे हमारे बच्चे जॉब लेने वाले नहीं जॉब देने वाले बने।