बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Nov-2023 11:53 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। जहानाबाद में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को अपराधियों ने शनिवार की देर शाम गोली मार दी थी। मांझी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे बिहार के लोगों पर रहम करें और राज्य को महाजंगलराज से मुक्त कराएं।
दरअसल, शनिवार की देर शाम जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद रंजन को गोली मार दिया था। कुमुद रंजन को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमुद रंजन हम के राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा के बेटे हैं। मांझी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।
जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे बेहद नजदीकी HAM के राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा जी के बेटे कुमुद कुमार को जहानाबाद में अपराधियों ने तबाड़तोड़ तीन गोली मार दी है जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्री जी मुझे जितनी गालियां देनी हो दे दीजिए पर बिहारियों पर रहम कीजिए, बिहार को महाजंगलराज से मुक्त कीजिए’।