Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट
15-Apr-2021 12:42 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ले ली है. मुख्यमंत्री आज आईजीआईएमएस पहुंचे और वहां उन्होंने अपने वैक्सीन की दूसरी डोज ली. मुख्यमंत्री के अलावे बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेनू देवी ने भी कोरोना वैक्सीन ली है. इनके अलावा सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है.
पटना के आईजीआईएमएस में मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे. उनके सचिव और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज ली. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने भी वैक्सीन का अंतिम डोज ले लिया है. इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे. अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को वैक्सीन लगाई.
सीएम नीतीश ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ पहले ही दिन कोरोना की वैक्सीन ली थी. 1 मार्च को सीएम नीतीश ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था. 1 मार्च को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी था. बिहार में वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है. टीका उत्सव को सरकार में बड़े पैमाने पर अभियान के तहत पर चलाया है और अब दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का काम भी रफ्तार पकड़ने वाला है.
बिहार में कोरोना के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना की ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग से ही हम इसके बारे में सही स्थिति का आकलन कर सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि टीकाकरण अभियान भी बेहद जरूरी है. संक्रमण के दौर में लोग टीकाकरण को अपनाते रहे यह महत्वपूर्ण हो जाता है.