ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
26-Mar-2021 01:56 PM
NALANDA : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र राजगीर में नवनिर्मित आठ सीट वाले रोपवे और नेचर सफारी का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. उन्होंने नेचर सफारी में बने ग्लास ब्रिज का भी मुआयना किया.
आपको बता दें कि बीते साल 19 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार ने नेचर सफारी का अवलोकन किया था. इस क्रम में उन्होंने ग्लास स्काई वॉक ब्रिज सहित अन्य इवेंट का जायजा लिया था. वन प्रमंडल नालंदा सहित निर्माण एजेंसी को इसे फौरन कंप्लीट करने का निर्देश भी जारी किया था. जिसमें लगभग सभी कार्य पूरा कर लिया गया है. ग्लास स्काई वॉक ब्रिज, सस्पैंशन ब्रिज, अराउंड 8 सौ मीटर का जिप लाइन, 500 मीटर का साइक्लिग जिप लाइन, तीरंदाजी, शूटिग रेंज सहित अनेक रोमांचक स्पॉट लगभग तैयार हो चुका है.
इस सफारी के कैंप एरिया में ट्री हट, वूडेन हट, बांवू हट, मड हट हाउस आदि के बनाए जाने से यह बेहद रमणीय हो गया है. जिसमें पर्यटक पेईंग गेस्ट बनकर भी इसमें कुछ दिन बिता सकेंगे. जबकि, इसमें भी एक छोटा सा बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया जा रहा है.
वहीं नए रोपवे के बारे में हम आपको बता दें कि इसका प्रवेश द्वार बांस की कलाकृतियों पर आधारित है. इसके निर्माण पर 20 करोड़ 18 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए गए हैं. इस रोपवे में कुल 20 केबिन लगाए गए हैं. इनमें अट्ठारह केबिन पर्यटकों के लिए सुलभ रहेगा. एक घंटे में यह रोपवे 800 लोगों को सफर करायेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल नया और पुराना दोनों रोपवे का परिचालन किया जाएगा. पुराने रोपवे का टिकट दर 80 रुपये है. लेकिन आने वाले दिनों में नए रोपवे का टिकट दर 100 से 120 रुपये किया जा सकता है.