ब्रेकिंग न्यूज़

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / देश में आगे बढ़ेगा लॉकडाउन, नीतीश के साथ योगी भी लॉकडाउन हटाने के...

देश में आगे बढ़ेगा लॉकडाउन, नीतीश के साथ योगी भी लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं

11-May-2020 06:04 PM

PATNA : देश भर में कोरोना महामारी के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल हैं. सूत्रों की ओर से मली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक चल रही है. कोरोना वायरस से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक है. आज की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा शुरुआत करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ब्रीफ किया और सभी मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की गाइडलाइन को गंभीरता से लागू करने को कहा है.


बता दें कि यूपी सरकार के सूत्रों के मुताबिक यूपी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि मजदूरों के पलायन और सड़कों पर भीड़ की आशंका देखते हुए यूपी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में पीएम के सामने अपनी बात रख सकता है.


पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे. भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है. राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा. हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं. यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही.


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े. गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है. आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें.