हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-May-2020 05:06 PM
PATNA : लॉकडाउन और कोरोना महामारी के बीच मुसीबत झेल रहे प्रवासी बिहारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भरोसा दिया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के जो कोई लोग भी बाहर फंसे हुए हैं और जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं. उन सभी को वापस लाया जायेगा. नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, अपना ध्यान रखना होगा और हम सब को सुरक्षित वापस लाएंगे.
नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार पूरी क्षमता के साथ सभी प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी प्रवासी मजदूर विहार आना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस लाया जा रहा है लेकिन इस पूरे काम में वक्त लगेगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए.
प्रवासी बिहारियों की वापसी के लिए सरकार ने पहले ही नीतिगत तौर पर फैसला ले रखा है, लेकिन बावजूद उसके नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को यह भरोसा दिया है. माना जा रहा है कि राज्य के बाहर फंसे मजदूरों के बीच बढ़ती बेचैनी और जगह-जगह से आ रही हंगामे की खबरों को देखते हुए नीतीश कुमार ने यह अपील जारी की है. नीतीश कुमार प्रवासी मजदूरों को यह भरोसा देना चाहते हैं कि सभी को सरकार घर वापस लाने के लिए सुविधा मुहैया कराएगी.