बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
09-Aug-2021 11:30 AM
PATNA : बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय अतिथिशाला में पौधा लगाकर वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की. पौधारोपण के समय बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू भी मौजूद रहे.
पौधारोपण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हरियाली की कमी को देखते हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई थी. उस समय की स्थिति को देखते हुए 24 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य तय किया गया था जिसमें अबतक 22 करोड़ पौधे लगाये जा चुके हैं.
नीतीश कुमार ने बताया 2020 के मानसून के मौसम में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को एक दिन में 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया था. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों, परिवारों तथा संस्थाओं को शामिल किया गया था. हालांकि, कोरोना संक्रमण के कारण एक साथ लोगों के इकट्ठा होने के संबंध में रणनीति में कुछ बदलाव किया गया. सीएम नीतीश ने बताया कि राज्य में पिछले साल 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को तो प्राप्त कर ही लिया गया है साथ ही पिछले साल 3.47 करोड़ पौधारोपण किये गए.
नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास शुरू किये गये. इस कार्य को गति देने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में ‘हरियाली मिशन’ की स्थापना कर इसके तहत पिछले वर्ष तक 22 करोड़ पौधे लगाये गये. 26 अक्टूबर 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गयी, जिसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है. अब साल 2021 में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसपर तेजी से काम चल रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यावरण संतुलन के लिये हरित आवरण बढ़ाने का कार्य आगे भी जारी रखने की लोगों से अपील की.