Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 11:02 AM
By Rahul Singh
PATNA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बापू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. उन्होंने कहा कि सत्य एवं अहिंसा की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. इस मौके पर राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोगों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी.
जलजमाव के कारण स्कूलों में नहीं हो पाया गांधी कथा का वाचन
बारिश के बाद जलजमाव के चलते राजधानी पटना के अधिकतर स्कूल बंद हैं. स्कूलों के परिसर में पानी भरा हुआ है. जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो पटना जिले के कुल 23 सौ स्कूलों में से एक हजार 632 स्कूलों में पानी भरा हुआ है. वहीं शहरी क्षेत्र के कुल तीन सौ में 250 स्कूल पानी में डूबे हैं. ऐसे में कई स्कूलों में गांधी जयंती समारोह का आयोजन नहीं हो पाया. बता दें कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया गया था. इसके तहत स्कूलों में में गांधी कथा वाचन होना था लेकिन भारी बारिश से हुए जलजमाव के कारण गांधी कथा का वाचन नहीं हो पाया.
स्कूल प्रशासन की मानें तो अधिकतर स्कूलों में पानी घुसा हुआ है. पाटलिपुत्र इलाके के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद हैं. इसमें कुर्जी, मैनपुरा, दीघा, दानापुर आदि इलाके भी शामिल हैं. अधिकतर स्कूलों के विद्यार्थी, प्राचार्य और शिक्षक भी इसी इलाके में रहते हैं. राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, बाइपास आदि इलाकों का भी यही हाल है. अब स्कूल दशहरा के बाद ही खुलेगा.