ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / सीएम नीतीश ने 'बाघिन सरिता' के बच्चों का रखा नाम, अब पटना जू...

सीएम नीतीश ने 'बाघिन सरिता' के बच्चों का रखा नाम, अब पटना जू में दिखेंगे 9 बाघ

29-Jul-2022 12:43 PM

PATNA : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में रॉयल बंगाल बाघिन सरिता के चार शावकों का नाम रखा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तीन नर और एक मादा सहित शावकों का नामकरण किया. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर पशु प्रेमियों के लिए यह बढ़िया तोहफा है. चिड़ियाघर में आज से लोगों को दो महीने के बाघ देखने को मिलेगा. 


वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह ने शावकों के नामों की घोषणा की. इन रॉयल बंगाल बाघिन सरिता के चार शावकों का नाम केसरी, मगध, विक्रम और रानी रखा गया है. इसमें मादा शावक का नाम रानी रखा गया है. नीरज कुमार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शावकों का नाम भेजे जाने के बाद सभी का नामकरण किया गया है. चिड़िया घर में सबके नाम का डिस्‍प्‍ले लगा दिया गया है. 


बता दें कि इन सभी का जन्‍म 25 मई को हुआ था. अब पटना जू में बाघ-बाघिन की संख्‍या नौ पर पहुंच गई है. चिड़ियाघर प्रशासन ने शावकों को उनकी मां के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बाड़े में छोड़ने का फैसला किया है. बिहार में वर्तमान समय में 45 के आसपास बाघ रहता है. मंत्री ने बताया कि बेतिया में एक बाघ के शावक को उसकी मां के मारे जाने के बाद बचाया गया था और शावक को पटना चिड़ियाघर लाया रखा गया था. जहां से उसे बाद में राजगीर चिड़ियाघर सफारी भेजा गया था.