ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / मुख्यमंत्री ने 3304 स्कूल भवनों का किया उद्घाटन, एक बच्चे के सवाल ने...

मुख्यमंत्री ने 3304 स्कूल भवनों का किया उद्घाटन, एक बच्चे के सवाल ने नीतीश को झकझोर दिया था

24-Aug-2020 12:31 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से कई नवनिर्मित सरकारी भवनों का उद्घाटन किया। सीएम नीतीश कुमार ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई जिलों में 3304 स्कूल भवनों का शिलान्यास किया। 


चुनावी साल में सीएम लगातार योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन में जुटे हैं। इस का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी सीएम ने शिक्षा को लेकर अपनी उपलिब्धयां गिनायी। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कई जिलों के स्कूलों के लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। नीतीश ने कहा की मुझे खुशी है कि मेरी इच्छा हर ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना हो। वो इच्छा पूरा हुई। शुरू से हीं हमने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। प्राथमिक विद्यालयों से भी बच्चे नहीं जाते हैं। 


इस मौके पर सीएम ने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि एक सांसद के नाते जब मैं अपने संसदीय क्षेत्रों में जाता था तो मैं महसूस करता था। मोकामा के टाल क्षेत्र में एक बच्चे ने मुझसे कहा था कि क्या हम पढेंगे नहीं। काम करने का मौका मिला तो इसकी पूरी जानकारी ली। सर्वे में पता चला कि 12.5 प्रतिशत स्कूलों से बाहर रह जाते थे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अल्पसंख्यक और महादलित समुदाय आने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। फिर तालीमी मरकज और टोला सेवक का काम में लगाया। पहले केन्द्र से सहयोग मिलता था बाद में बंद हुआ तो हमने अपनी तरफ से कोशिश की। अक्षरांचल योजना की शुरूआत की।