ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रूपेश के परिजनों ने साधी चुप्पी, DGP और SSP भी खामोश

07-Feb-2021 06:04 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे रूपेश कुमार सिंह के परिजन सीएम आवास से निकल गए हैं. मुख्यमंत्री आवास में डेढ़ घंटे तक रूपए की पत्नी उनकी बहन बच्चे और भाई मौजूद रहे इस दरमियान बिहार के डीजीपी और पटना के एसएसपी को भी मुख्यमंत्री ने बुलाया था.


मुलाकात कर मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद रुपेश के परिजनों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. रूपेश कुमार सिंह के परिजन पटना पुलिस के दावे से उलट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. सीएम आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान डीजीपी और एसएसपी भी मौजूद रहे लेकिन मुख्यमंत्री आवास से निकलते हुए इन्होंने भी मीडिया से कोई बात नहीं की.


एक तरफ से रुपेश के परिजन जहां हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पटना पुलिस ने इस मामले में जिसे मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया है, उसके परिजन पुलिस के ऊपर बर्बरता का आरोप लगा रहे हैं. मुख्य आरोपी ऋतुराज की मां और पत्नी ने आज पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


उनका कहना है कि रूपेश से जबरदस्ती गुनाह कबूल करवाने के लिए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और पुलिस के दूसरे अधिकारियों ने परिवार वालों को टॉर्चर किया. 2 दिनों तक पत्नी को थाने में बिठा कर रखा गया. उसकी पिटाई की गई. हालांकि इन आरोपों पर अब तक पटना पुलिस की कोई प्रक्रिया सामने नहीं आई है.


मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा था और एसएसपी से इस आरोप की बाबत सवाल तय माना जा रहा था. लेकिन वह बिना किसी बातचीत के वहां से निकल गए.