ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर सीएम नीतीश कुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई,...

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर सीएम नीतीश कुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा - देश के लिए गर्व की बात

22-Jul-2019 04:08 PM

By 7

PATNA : चांद पर जाने वाले हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी. ISRO ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया. सीएम ने कहा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर पूरे देश को गर्व है. उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण कर इसरो ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है. उन्होंने बताया कि भारत की यह सफलता इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है. करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा. चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है. इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट