ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

तामझाम के बिना शुरू हुआ जल-जीवन-हरियाली अभियान, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, गांधी के बारे में कही ये बात

तामझाम के बिना शुरू हुआ जल-जीवन-हरियाली अभियान, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, गांधी के बारे में  कही ये बात

02-Oct-2019 04:46 PM

By Rahul Singh

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज बिना तामझाम के जल जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की. सीएम ने कहा कि बिहार के हर पंचायत बाढ़ के कारण प्रभावित हैं. इसलिए अभियान की 26 अक्टूबर से विधिवत शुरूआत होगी. हर तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, पुराने कुएं को चिन्हित कर लिया गया है अब उसका जीणोद्धार किया जाएगा. चापाकल के किनारे सोखता का निर्माण किया जाएगा. जिससे चापाकाल का पानी नीचे चला जाए. 

देवता की तरह पूज रहे लोग

इस दौरान महात्मा गांधी के बारे में सीएम ने कहा आजकल बहुत लोग गांधी जी को देवता की तरह पूजा कर रहे हैं और याद करते हैं. लेकिन हमलोगों को कोशिश है कि उनके विचारों को अपनाए. देश को आजादी दिलाने में उनको कितनी यातना झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा था कि मेरा जीवन ही संदेश हैं. इसको लेकर उनके जीवन को जानना पड़ेगा. 

कथा वाचन होना चाहिए

सीएम ने कहा कि हमलोगों ने कहा था कि स्कूलों में  गांधी जी को लेकर कथा वाचन होना चाहिए. इसका मतलब है कि उनके जीवन का अर्थ बताए. जब समीक्षा हुई तो पता चला कि शिक्षक बच्चों को पढ़ने के लिए बोलते थे. तब मैंने कहा कि शिक्षकों को प्रशिक्षण करने की जरूरत हैं. अब शिक्षक ही पढ़कर बच्चों को अर्थ बताते हैं. बच्चे गांधी के जीवन के अर्थ समझ जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा.


जरूरत पूरा हो सकता है लालच नहीं

सीएम ने कहा कि गांधी ने कहा था कि पृथ्वी आपकी जरूरत को पूरा करेगी, लेकिन लालच को नहीं करेगी. अब देख लिजिए की हर घर बिजली पहुंचा दिया. हर घर नल से जल पहुंचा रहे हैं. लेकिन इस पानी का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए. दुरूपयोग करने पर भूजल का स्तर नीचे चला जाएगा और पीने का पानी नहीं मिलेगा. सीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं थी. अचानक बारिश हो गई. पटना में अभी बारिश का पानी लगा हुआ. उससे निकालने की कोशिश हो रही है.