ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

CM नीतीश को डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस से एतराज नहीं, लेकिन सरकारी हॉस्पिटल में बेहतर सेवा देने की रखी शर्त

CM नीतीश को डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस से एतराज नहीं, लेकिन सरकारी हॉस्पिटल में बेहतर सेवा देने की रखी शर्त

26-Sep-2019 05:43 PM

PATNA: बिहार के सरकारी डॉक्टरों को राहत देने वाली खबर है. सरकारी डॉक्टरों के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके निजी प्रैक्टिस से कोई एतराज नहीं है. लेकिन डॉक्टरों को भी अपने काम को ईमानदारी से करना होगा. डॉक्टरों को सरकारी हॉस्पिटल में बेहतर सेवा देना होगा.

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए भवनों का निर्माण कराया. लेकिन निर्माण के साथ जरूरी है कि उसका मेंटेनेंस भी हो. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1029 करोड़ की 182 परियोजना का शिलान्यास के दौरान यह बातें कही. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे. सीएम नीतीश ने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए भवनों का निर्माण कराया. लेकिन निर्माण के साथ जरूरी है कि उसका मेंटेनेंस भी हो. 

सीएम ने कहा कि मेरा सुझाव है कि अब उपकरण तो बहुत आने लगे है. लेकिन बीमारियों की पहचान के लिए जो उपकरण की जरूरत है तो उसको मंगवाइए. मजबूरी में किसी को पटना से बाहर नहीं जाना पड़े. सीएम ने कहा कि कहा कि 5400 बेड का टेंडर पीएमसीएच के लिए जल्द होगा. पीएमसीएच में बाहर के लोग आ गए हैं. हम सारे उपकरण चाहते हैं. लेकिन सारे पैरामेडिकल स्टाफ की प्रॉपर ट्रेनिंग हो. ताकि वह उपकरण आसानी से चलाना जान जाए.