Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
22-Nov-2023 09:05 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सुबह 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक होगी। इसमें राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए पर फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार उसे लागू करती रही है। लेकिन, पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी। हालांकि, इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।
दरअसल, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दी जाने वाली आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था। इसी कारण पिछली बैठक में डीए पर फैसला नहीं हो पाया। लेकिन, इस दफे इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।
वहीं, आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर जारी किया जा चुका है। सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है। आज की कैबिनेट की बैठक में डीए सहित नौकरी रोजगार को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, जिस पर सबकी नजर रहेगी।
उधर,बिहार सरकार के कर्मचारी अब आज की कैबिनेट का इंतजार कर रहे हैं। छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा थी कि छठ से पहले कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे देगी। लेकिन कैबिनेट की बैठक नहीं होने के कारण उस पर फैसला नहीं हो पाया।