प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर
19-Jan-2020 12:02 PM
By Rahul Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां मानव श्रृंखला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी की है. जहां एक ओर बिहार फिर से इतिहास रच रहा है. वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवक सीएम नीतीश के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं. जल-जीवन-हरियाली के समर्थन में बनी मानव श्रृंखला का जवाब बेरोजगार युवक मानव श्रृंखला बनाकर ही दे रहे हैं.
मानव श्रृंखला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना जिले के ग्रामीण इलाके का है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि काफी संख्या में युवक मानव श्रृंखला बनाकर 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के नारे लगा रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है. बता दें कि बिहार एक बार फिर से इतिहास रच रहा है. जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरे बिहार में लंबी मानव शृंखला बनायीं जा रही है.
पटना में छात्र राजद की ओर से भी बेरोजगारी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया गया. आरजेडी कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक मानव श्रृंखला के विरोध में तेज प्रताप यादव के आह्वान पर अलग से मानव श्रृंखला बनाने की बात कही गई. शनिवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार का गरीब, किसान, युवा लाचार है, बेरोजगार है, तब कैसी सुशासन की सरकार है। अगर हाथ जोड़ने से हरियाली आ जाएगी तो लगे हाथ बेरोजगारी पर मानव श्रृंखला भी बनवा ही दीजिए। पलटूआ बिहार के लिए अभिशाप है। सरकारी खर्चे से आयोजित मानव श्रृंखला की नौटंकी में भाग लेना पाप है।"