ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

बिहार बोर्ड का कारनामा : मैट्रिक सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास छात्र को बताया फर्जी, सीएम नीतीश ने दिए जांच के आदेश

26-Jul-2019 12:50 PM

By 9

PATNA: बिहार विधानसभा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान बिहार बोर्ड का नया कारनामा सामने आया है। सदन में चर्चा के दौरान आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने आरोप लगाया है कि बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित मैट्रिक की सप्लीमेंट्री परीक्षा में उत्तीर्ण एक छात्र को बोर्ड ने फर्जी डिग्री धारी बता कर जेल भिजवा दिया। विजय प्रकाश ने आरोप लगाया कि एक आईएएस अधिकारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया जाना कितना घातक हो सकता है इस बात का अंदाजा सरकार को नहीं है। आपको बता दें कि नीतीश सरकार सदन में जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संशोधन विधेयक लेकर आई है उसके पास होते ही किसी भी शिक्षाविद का बोर्ड अध्यक्ष बनना नामुमकिन हो जाएगा। आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने सदन में बताया कि जमुई के एक युवक के वास्तविक प्रमाण पत्र को बोर्ड ने फर्जी बता दिया। मैट्रिक के सप्लीमेंट्री एग्जाम को पास करने वाला यह छात्र पुलिस में ड्राइवर के पद पर बहाल हो चुका था लेकिन अब फर्जी डिग्री के आरोप में वह 20 दिनों से जेल की हवा खा रहा है। सदन में विजय प्रकाश जब भी आरोप लगा रहे थे तो मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट