ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम नीतीश को मंत्री चंद्रशेखर के बयान की जानकारी नहीं, बोले.. उनसे बात...

सीएम नीतीश को मंत्री चंद्रशेखर के बयान की जानकारी नहीं, बोले.. उनसे बात करेंगे

12-Jan-2023 12:39 PM

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान को लेकर भले ही देश की सियासत गरमाई हुई हो लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी कोई जानकारी ही नहीं है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं और आज दरभंगा पहुंचे नीतीश कुमार से जब मंत्री चंद्रशेखर की तरफ से दिए गए विवादित बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है हालांकि, बार-बार जब मीडिया ने सवाल किया तो नीतीश कुमार केवल इतना कह पाए की जानकारी नहीं है लेकिन वह इस मामले में मंत्री से बात करेंगे। देखा जाए तो चंद्रशेखर विवाद को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एक तरह से किनारा कर लिया है। सीएम नीतीश जिस वक्त सवालों का जवाब दे रहे थे उस वक्त राज्य के सूचना जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू के नेता संजय झा भी सवालों को दरकिनार करने का इशारा कर रहे थे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर के बयान के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए भले ही रामचरितमानस विवाद से किनारा कर लिया हो लेकिन उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने शिक्षा मंत्री के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। जेडीयू की तरफ से कहा गया है कि सरकार में शामिल सभी नेताओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत ना हो और विवादित बयान से किसी को ठेस ना पहुंचे।


उधर, बक्सर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पुलिस की तरफ से उनकी निर्मम पिटाई और फिर किसानों के उग्र प्रदर्शन को लेकर सवाल किए जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने बक्सर डीएम को देखने का निर्देश दिया है।