पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Aug-2021 09:40 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा की मौत हो गई है. मृतक दारोगा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात थे. अवर निरीक्षक की मौत पर बिहार के सीएम ने दुःख जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक दारोगा के परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना भी दी.
बताया जा रहा है जिस दारोगा का निधन हुआ है,उनका नाम अजय कुमार सिंह है. बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक वितंतु के पद पर तैनात अजय कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष सुरक्षा दल में तैनात थे. एसआई के आकस्मिक निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है.
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मृतक दारोगा अजय कुमार सिंह के बेटे मनमोहन अभिषेक से फोन पर बातचीत की. सीएम ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी. मुख्यमंत्री नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.