Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 11:33 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोरोना संक्रमण के हालात पर समीक्षा कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की बैठक डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत बिहार सरकार के तमाम आलाधिकारी मौजूद हैं। वहीं सभी जिले के डीएम-एसपी भी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीएम से सीधे जुड़े हुए हैं।बैठक में लॉकडाउन 4.0 के बाद की रणनीति पर तमाम कवायद जारी है।
सीएम नीतीश कुमार कोरोना पर हालात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। अब लॉकडाउन 4.0 भी खत्म होने जा रहा है। इसके बाद सरकार की आगे की क्या रणनीति होगी इस पर चर्चा की जा रही है। सभी डीएम-एसपी से सीएम नीतीश कुमार जिले के हालात की जानकारी ले रहे हैं सीएम अधिकारियों से तमाम फीडबैक जुटा रहे हैं।
सीएम नीतीश कुमार की ये बैठक पिछली कई बैठकों के मुकाबले खासी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि अब आगे लॉकडाउन का क्या होगा इस पर सभी की निगाहें हैं। लॉकडाउन 4.0 की मियाद अब खत्म होने जा रही है। इसके बाद अब बिहार में किस तरह के हालात बनेंगे। क्योंकि हाल के दिनों में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बीच बिहार में कोरोना महामारी का फैलाव तेजी से बढ़ा है, ऐसे में महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के पास कौन सी रणनीति है मीटिंग के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।
एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ जुड़े हैं। बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय मौजूद हैं।